Mumbai Indians: SRH के खिलाफ मैच में ब्लैक आर्मबैंड क्यों पहन रहे हैं खिलाड़ी? जानें भावुक वजह
वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते समय मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी एक खास संकेत के साथ मैदान पर उतरे। अपनी बाजू पर काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) बांधकर टीम ने एक ऐसी दुखद खबर के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जिसने पूरे कैंप को झकझोर कर रख दिया है।